लाइव न्यूज़ :

पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता शरद सीने में जकड़न के कारण एम्स में भर्ती

By भाषा | Updated: September 20, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर पैरालंपिक में ऊंची कूद के कांस्य पदक विजेता शरद कुमार को सीने में जकड़न के कारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है लेकिन वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं।

तोक्यो पैरालंपिक की टी-42 ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले शरद को चार दिन पहले एम्स में भर्ती कराया गया था और उन्हें अपने परीक्षण के नतीजों का इंतजार है।

शरद ने पीटीआई से कहा, ‘‘सीने में जकड़न के बाद मैं चार दिन से यहां भर्ती हूं। अब में बेहतर महसूस कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक दिन परीक्षण हो रहे हैं और डॉक्टर एक या दो दिन में बताएंगे (कि आगे क्या करना है)।’’

पटना में जन्में 29 साल के इस खिलाड़ी ने स्पर्धा से पहले घुटने में चोट के बावजूद टी-42 फाइनल में हिस्सा लिया था। उन्होंने बाद में कहा था कि वह प्रतियोगिता से हटने की कगार में थे। वह हालंकि 1.83 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे। बचपन में पोलियो की नकली दवा के कारण शरद के बायें पैर में लकवा मार गया था।

शरद ऊंची कूद में 2014 और 2018 एशियाई पैरा खेलों के चैंपियन हैं। उन्होंने 2019 में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!