लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने खराब शुरूआत से उबरते हुए बांग्लादेश को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में हराया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 19:10 IST

Open in App

ढाका, 19 नवंबर (एपी) पाकिस्तान ने 24 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद फखर जमां और खुशदिल शाह की 34-34 रन की पारियों और पांचवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी के दम पर तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के शुरूआती मैच में बांग्लादेश को चार विकेट से शिकस्त दी।

पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवर में 32 रन चाहिये थे । शादाब खान 10 गेंद में नाबाद 21 और मोहम्मद नवाज ने आठ गेंद में नाबाद 18 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन बनाये। पाकिस्तान ने चार गेंद शेष रहते शादाब के छक्के के साथ छह विकेट पर 132 रन बनाकर जीत दर्ज की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने सधी हुई शुरूआत की लेकिन तीसरे ओवर में मुस्ताफिजूर रहमान (26 रन पर एक विकेट) ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (11) को बोल्ड कर दिया। अगले ओवर में तस्कीन अहमद (31 रन पर दो विकेट) ने कप्तान बाबर आजम (07) का चलता किया।

हैदर अली और शोएब मलिक खाता खोले बगैर आउट हो गये, जिससे पावरप्ले में टीम का स्कोर चार विकेट पर 24 रन था।

इसके बाद फखर और खुशदिल ने संभल कर खेलते हुए, टीम की जीत की नींव रखी।

इससे पहले बांग्लादेश को भी खराब शुरुआत मिली थी। टी20 विश्व कप में लगातार छह हार का सामना करने वाली यह टीम सात विकेट पर 127 रन ही बना सकी।

मैन ऑफ द मैच तेज गेंदबाज हसन अली (23 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। बांग्लादेश की शुरुआती भी खराब रही थी। टीम ने नौ ओवर में 40 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे।

अफीफ हुसैन ने टीम के सर्वाधिक 36 जबकि मेहदी हसन ने नाबाद 30 रन की पारी खेली।

श्रृंखला का दूसरा मुकाबला शनिवार को है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!