लाइव न्यूज़ :

वेब सीरिज में साथ आयेंगे पेस और भूपति

By भाषा | Updated: July 6, 2021 13:38 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई भारत के महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति एक नयी वेब सीरिज में फिर साथ आयेंगे जिसमें दोनों के नंबर वन जोड़ी बनने तक के सफर के अनछुए पहलुओं और मजेदार किस्सों का जिक्र होगा ।

पेस और भूपति अपने सफर और आपसी रिश्ते की किस्सागोई करते नजर आयेंगे । यह वेबसीरिज मशहूर निर्देशक दंपत्ति अश्विनी अय्यर तिवारी और नीतेश तिवारी ने बनाई है ।

पेस और भूपति 1999 में विम्बलडन युगल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी थे । दोनों के फिर से साथ आने की अटकलें लगने लगी जब रविवार को पेस ने ट्विटर पर पहले विम्बलडन पुरूष युगल खिताब की 22वीं वर्षगांठ पर दोनों की तस्वीर डाली ।

उन्होंने लिखा था ,‘‘ दो लड़कों का सपना देश का नाम रोशन करने का था । हैशटैग ली हेश ।’’

इस पर भूपति ने जवाब दिया ,‘‘ वह खास था । क्या तुम्हे लगता है कि यह दूसरा अध्याय लिखने का समय है ।’’

इंडियन एक्सप्रेस के नाम से मश्सहूर इस जोड़ी ने 1994 से 2006 के बीच साथ खेला ।इसके बाद 2008 से 2011 के बीच फिर साथ आये । दोनों के बीच मतभेद सार्वजनिक भी हुए लेकिन अब वे इसे बिसार चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!