लाइव न्यूज़ :

हमारा ध्यान मौकों को भुनाने पर : महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर निक्की प्रधान

By भाषा | Updated: April 24, 2021 15:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी मिडफील्डर निक्की प्रधान ने कहा कि टीम को तोक्यो ओलंपिक से पहले मौकों को भुनाकर गोल करने की दर में सुधार करने की जरूरत है।

भारतीय टीम ने इस साल के शुरू में अर्जेंटीना और जर्मनी का दौरा किया था। इससे पहले कोविड-19 के कारण टीम एक साल तक कोई मैच नहीं खेल पायी थी।

प्रधान ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इन मैचों का अच्छा पक्ष यह रहा कि मैच दर मैच हमने सुधार किया। अर्जेंटीना और जर्मनी दोनों खास शैली की हॉकी खेलते हैं और उनका उनके मैदानों पर सामना करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है लेकिन हमने बेहतर खेल दिखाया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अब भी हमारे आक्रमण में सुधार की काफी गुंजाइश है तथा हमारा ध्यान सर्किल में मिले मौकों को भुनाने पर है।’’

प्रधान ने कहा, ‘‘इसके साथ ही विशेषकर मिडफील्डर और फारवर्ड के बीच संवाद में काफी सुधार हुआ है क्योंकि हम सभी काफी लंबे समय से साथ में खेल रहे हैं। ’’

टीम को हालांकि इन दो दौरों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। अर्जेंटीना में उसने तीन मैच ड्रा खेले जबकि चार में उसे हार मिली जबकि जर्मनी ने उसने अपने सभी मैच गंवाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!