लाइव न्यूज़ :

शीर्ष चार में से किसी एक को बड़ा स्कोर बनाना होगा : संगकारा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 11:31 IST

Open in App

मुंबई, 23 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स के टीम निदेशक कुमार संगकारा ने कहा कि यदि उनकी टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी करनी है तो शीर्ष चार में से किसी एक खिलाड़ी को बड़ा स्कोर बनाना होगा।

राजस्थान अभी तक चार मैचों में केवल एक जीत दर्ज कर पाया है। उसे गुरुवार की रात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

राजस्थान रॉयल्स ने बेंगलोर के सामने 178 रन का लक्ष्य रखा था। आरसीबी की टीम ने देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 101) और विराट कोहली (नाबाद 72) की पारियों से 16.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया।

संगकारा ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें बड़ी साझेदारियों की जरूरत है। शीर्ष चार बल्लेबाजों में से किसी एक को बड़ी पारी खेलनी होगी।’’

रॉयल्स के शीर्ष क्रम में जोस बटलर, कप्तान संजू सैमसन और डेविड मिलर जैसे बिग हिटर हैं। टीम हालांकि फिर से पावरप्ले में संघर्ष करती नजर आयी और पहले छह ओवर में उसका स्कोर तीन विकेट पर 32 रन था।

शिवम दुबे (46) और राहुल तेवतिया (40) की पारियों से रॉयल्स सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।

संगकारा ने कहा, ‘‘हमें पावरप्ले में अच्छी तरह से बल्लेबाजी करने की जरूरत है। हमें साझेदारियां निभानी होंगी तथा एक या दो को बड़ी पारियां खेलनी होंगी। मध्यक्रम और निचले मध्यक्रम ने वास्तव में अच्छी वापसी की जिसे देखकर अच्छा लगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिवम दुबे ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की तथा पहले तीन मैचों की तुलना में अधिक जागरूकता दिखायी। ’’

श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने पडिक्कल की जमकर प्रशंसा की जिन्होंने अपना पहला शतक जमाया।

संगकारा ने कहा, ‘‘यह बेजोड़ पारी थी। उन्होंने कुछ अच्छी गेंदों पर भी शॉट लगाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!