लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक दिवस 2020: जानिए क्यों मनाया जाता है, कोरोना संकट के बीच हो रहा दुनिया के सबसे बड़े ऑलनाइन वर्कआउट का आयोजन

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 23, 2020 10:00 IST

Olympic day 2020: ओलंपिक खेलों की याद में मनाए जा रहे ओलंपिक दिवस के अवसर पर इस साल 24 घंटे के ऑनलाइन वर्कआउट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों एथलीट और फैंस हिस्सा ले रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देहर साल 23 जून को ओलंपिक दिवस के रूप में मनाया जाता हैओलंपिक दिवस को 1896 में हुए पहले ओलंपिक खेलों की याद में मनाया जाता है

आज यानी 23 जून को ओलंपिक दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमिटी (आईओसी) की स्थापना पियरे दि कुबर्तिन ने पेरिस में 1894 में की थी जबकि पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों का आयोजन 1896 में एथेंस में किया गया था। पहले ओलंपिक खेलों के आयोजन की याद में ही हर साल 23 जून को ओलंपिक दिवस या ओलंपिक डे के रूप में मनाया जाता है। 1948 से शुरू हुए ओलंपिक डे का उद्देश्य खेल और ओलंपिक मूल्यों का जश्न मनाना है। 

इस साल कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन अगले साल तक के लिए टल गया है। ऐसे में इस साल ओलंपिक डे के अवसर पर 24 घंटे के ऑनलाइन ओलंपिक वर्कआउट का आयोजन किया जा रहा है। 

दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन वर्कआउट के जरिए मनाया जा रहा ओलंपिक डे 2020

23 जून को ओलंपिक मूवमेंट को दुनिया के सबसे बड़े 24 घंटे के डिजिटल-फर्स्ट ओलंपिक वर्कआउट के जरिए मनाया जा रहा है।

इसके तहत दुनिया भर के ओलंपियन, एथलीट और फैंस विश्व के सबसे बड़े 24 घंटे के डिजिटल या ऑनलाइन वर्कआउट अभियान में सक्रिय होने के लिए साथ आएंगे। इस खास मुहिम का आयोजन इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (आईओसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। 

कोरोना की वजह से टोक्यो ओलंपिक 2020 के स्थगित होने और इस घातक वायरस की वजह से वैश्विक लॉकडाउन के कारण ओलंपिक एथलीट अपने डेली वर्कआउट को आईओसी के #स्टेस्ट्रॉन्ग #स्टेऐक्टिव, #स्टेहेल्थी अभियान के जरिए शेयर कर रहे हैं।. 

ओलंपिक मूवमेंट के तहत होने वाले  इस 24 घंटे के ऑनलाइन वर्कआउट प्रोग्राम के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और उसके सहयोगी टोक्यो ओलंपिक 2020 की आयोजन समिति, बीजिंग 2022, पेरिस 2024, लॉस एंजिल्स 2028 और मिलानो-कोर्टिना 2026, राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (NOCs), अंतर्राष्ट्रीय संघों (IFs), विश्वव्यापी ओलंपिक भागीदारों और प्रसारण अधिकार धारक, फैंस को वर्चुअल वर्कआउट में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

टॅग्स :ओलंपिकटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम