लाइव न्यूज़ :

ओईओए ने मेडिटेशन स्टार्ट अप ‘ध्यान’ से साझेदारी की

By भाषा | Updated: July 12, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने ओलंपिक के लिए जाने वाले देश के खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर काम करने के लिए सोमवार को मेडिटेशन (ध्यान) स्टार्ट अप ‘ध्यान’ के साथ साझेदारी की घोषणा की।

आईओए ने कहा कि उसने तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले पूरे भारतीय दल के लिए ‘स्मार्ट ध्यान अंगूठियां’ और ‘ध्यान स्वास्थ्य प्रबंधन सेवा’ हासिल की है और वे मौजूदा महामारी के बीच मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और खिलाड़ियों की एकाग्रता में सुधार के लिए काम कर रहे हैं।

आईओए ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ध्यान अंगूठियों से खिलाड़ियों, कोचों और स्टाफ को खेलों के दबाव से निपटने में तैयारी में मदद मिलेगी और ध्यान के जरिए संपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार होगा जब किसी देश ने ओलंपिक खेलों के लिए ध्यान साझेदार के साथ हाथ मिलाया है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय बैडमिंटन मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद और जैव चिकित्सा प्रौद्योगिकी उद्यमी भैरव शंकर ने ‘स्मार्ट ध्यान अंगूठी’ को तैयार किया है जो यह मापने में सक्षम है कि ध्यान सत्र के दौरान असल में कोई व्यक्ति कितने समय एकाग्र रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!