एशियन गेम्स में दो सिल्वर जीतने वाली दुती चंद को ओडिशा के राज्यपाल ने किया सम्मानित

By भाषा | Published: September 4, 2018 12:43 PM2018-09-04T12:43:56+5:302018-09-04T12:43:56+5:30

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली राज्य की स्टार एथलीट दुती चंद को सोमवार को एक समारोह में सम्मानित किया।

Odisha Governor felicitates Asian Games silver medalist Dutee Chand | एशियन गेम्स में दो सिल्वर जीतने वाली दुती चंद को ओडिशा के राज्यपाल ने किया सम्मानित

एशियन गेम्स में दो सिल्वर जीतने वाली दुती चंद को ओडिशा के राज्यपाल ने किया सम्मानित

भुवनेश्वर, चार सितंबर। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली राज्य की स्टार एथलीट दुती चंद को सोमवार को एक समारोह में सम्मानित किया। 

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि मजबूत इच्छा शक्ति और दृढ़ संकल्प से किसी को भी सफलता मिल सकती है। दुती को यह सफलता उनकी इच्छा शक्ति, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के कारण मिली है।

उन्होंने कहा कि दुती अपनी कड़ी मेहनत एवं दृढ़ संकल्प के माध्यम से, राज्य तथा देश के लिए और गौरव अर्जित करने में सक्षम हैं।

दुती ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था और उन्हें दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतने पर राज्य सरकार की ओर से पहले ही तीन करोड़ (डेढ़-डेढ़ करोड़) रूपये की पुरस्कार राशि दी गयी है। 

इस मौके पर दुती ने कहा, मुझे यह सफलता आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के कारण मिली है। यह सिर्फ मेरी सफलता नहीं है बल्कि इसका श्रेय ओडिशा के लोगों को भी जाता है।

Web Title: Odisha Governor felicitates Asian Games silver medalist Dutee Chand

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे