लाइव न्यूज़ :

ओडिशा एफसी ने रेफरी के फैसले की तुलना बलात्कार से करने पर कोच बैक्सटर को बर्खास्त किया

By भाषा | Updated: February 2, 2021 15:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम ओडिशा एफसी ने मुख्य कोच स्टुअर्ट बैक्सटर को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ मैच गंवाने के बाद साक्षात्कार के दौरान रेफरी के फैसले की आलोचना करते हुए बलात्कार से उसकी तुलना करने पर बर्खास्त कर दिया।

सोमवार को बम्बोलिम में खेले गये मैच में जमशेदपुर एफसी ने ओडिशा को 1-0 से हराया था। मैच के बाद बैक्सटर ने कहा था कि पेनल्टी लेने के लिये उनके किसी खिलाड़ी को ‘ बलात्कार करना या करवाना होगा।’

क्लब ने बाद में इस पर सार्वजनिक माफी मांगते हुए टीम के साथ कोच के करार को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया।

क्लब से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया, ‘‘ओडिशा एफसी ने मुख्य कोच स्टुअर्ट बैक्सटर के अनुबंध को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का फैसला किया है। बचे हुए सत्र के लिए अंतरिम कोच की घोषणा जल्द ही की जाएगी।’’

इस करीबी मुकाबले में टीम की हार के बाद बैक्सटर ने रेफरी के फैसले पर निराशा जतायी थी। ओडिशा ने मैच के आखिरी क्षणों में पेनल्टी की मांग करते हुए दावा किया कि टीपी रेहेनेश पेनल्टी क्षेत्र में उनके खिलाड़ी डिएगो मौरिको से गलत तरीके से भिड़ गये लेकिन रेफरी ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था।

बैक्सटर ने मैच के बाद साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मैच में फैसले आपकी तरफ होने चाहिये लेकिन वे फैसले वैसे नहीं हुए। मुझे नहीं पता कि हमें किन परिस्थितियों में पेनल्टी मिलेगी। पेनल्टी हासिल करने के लिए शायद मेरे किसी खिलाड़ी को किसी का बलात्कार करना होगा या खुद इसका शिकार होना होगा।’’

क्लब ने कहा कि वह 67 साल के कोच की बातों से सहमत नहीं है। उसने सोमवार को ट्वीट किया था, ‘‘ क्लब आज के मैच के बाद के साक्षात्कार के दौरान मुख्य कोच स्टुअर्ट बैक्सटर द्वारा की गई टिप्पणियों से निराश है। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है, जो क्लब के मूल्यों को नहीं दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम, ओडिशा एफसी की तरफ से माफी मांगते हैं और क्लब प्रबंधन इस मामले को आंतरिक रूप से सुलझायेगा।’’

ओडिशा 11 टीमों की तालिका में आखिरी स्थान पर है। टीम ने अब तक 14 मैच खेले है और वह प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!