लाइव न्यूज़ :

ओडोड का अर्धशतक, नीदरलैंड के चार विकेट पर 164 रन

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:00 IST

Open in App

अबुधाबी, 20 अक्टूबर सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडोड (70) के लगातार दूसरे अर्धशतक और कोलिन एकरमैन (35) के साथ 82 रन की साझेदारी से नीदरलैंड ने बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के पहले दौर के मैच में नामीबिया के खिलाफ चार विकेट पर 164 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

पिछले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 51 रन की पारी खेलने वाले ओडोड ने गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन जुटाये। उनकी 57 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल था।

विकेट पर स्ट्रोक लगाना आसान नहीं था और उनके सलामी जोड़ीदार स्टीफन मेबर्ग (17) गेंद के अनुसार रन बनाकर खुश थे।

फ्राइलिंक की गेंद को ऊंचा खेलने के प्रयास में मेबर्ग प्वांइट पर बार्ड को कैच देकर आउट हो गये।

नीदरलैंड की टीम को रोल्फ वान डर मर्व (06) से काफी उम्मीदें थी लेकिन वह तेज गेंदबाज डेविड विसे की गेंद पर सस्ते में आउट हो गये।

हालांकि एकरमैन ने अपने पैरों का अच्छा इस्तेमाल किया।

ओडोड ने अपना अर्धशतक स्पिनर बर्नार्ड स्कोल्ट्ज की गेंद पर कवर क्षेत्र में बाउंड्री लगाकर पूरा किया।

इस शॉट से 14वें ओवर में टीम के 100 रन भी पूरे हुए।

तेज गेंदबाज जेजे स्मिट ने स्लॉग ओवरों में अपनी सटीक गेंदों से प्रभावित किया जिससे नीदरलैंड के बल्लेबाज आसानी से रन नहीं जुटा पा रहे थे। विसे ने भी कसी गेंदबाजी जारी रखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!