लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक खेलेंगे नोवाक जोकोविच

By भाषा | Updated: July 16, 2021 10:38 IST

Open in App

बेलग्रेड, 16 जुलाई विम्बलडन चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने कहा कि वह सर्बिया के लिये तोक्यो ओलंपिक खेलेंगे जिससे ‘गोल्डन स्लैम’ का उनका सपना पूरा हो सकता है ।

चौतीस वर्ष के जोकोविच ने ट्वीट किया कि उन्होंने टिकट करा ली है और ओलंपिक में सर्बिया के लिये खेलना उनके लिये गर्व की बात है ।

जोकोविच ने रविवार को ही विम्बलडन जीता जो उनके कैरियर का 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब है ।उन्होंने उसके बाद कहा था कि वह अभी कह नहीं सकते कि तोक्यो ओलंपिक खेलेंगे या नहीं ।

अगर वह तोक्यो ओलंपिक में एकल स्वर्ण जीतते हैं और अमेरिकी ओपन खिताब भी जीत लेते हैं तो ‘गोल्डन स्लैम’पूरा करने वाले पहले पुरूष टेनिस खिलाड़ी बन जायेंगे । इसमें एक ही साल में चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक स्वर्ण शामिल है।

स्टेफी ग्राफ अकेले टेनिस खिलाड़ी हैं जो यह कारनामा कर चुकी हैं । उन्होंने 1988 में चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक स्वर्ण जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!