लाइव न्यूज़ :

ATP Finals 2022: जोकोविच ने फेडरर के छह खिताब की बराबरी की, कास्पर रूड को 7-5 6-3 से हराया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2022 17:42 IST

ATP Finals 2022: सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने कास्पर रूड को 7-5 6-3 से हराकर 2015 के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट जीता और रोजर फेडरर के छह खिताब की बराबरी की।

Open in App
ठळक मुद्देनोवाक जोकोविच पिछली दो बार जब इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।टूर्नामेंट को जीतने वाले जोकोविच सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। एटीपी फाइनल्स जीतने के लिए 47 लाख डॉलर की राशि मिली।

ATP Finals 2022: नोवाक जोकोविच ने तीसरे वरीय कास्पर रूड को हराकर रविवार को यहां रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए छठी बार एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। सर्बिया के जोकोविच ने रूड को 7-5 6-3 से हराकर 2015 के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट जीता और रोजर फेडरर के छह खिताब की बराबरी की।

पैंतीस साल के जोकोविच पिछली दो बार जब इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जोकोविच ने खिताब जीतने के बाद कहा, ‘‘सात साल लंबा समय होता है। साथ ही यह तथ्य कि मैंने सात साल इंतजार किया, यह इस जीत को और अधिक मधुर और बड़ा बना देता है।’’

साल के अंत में होने वाले इस टूर्नामेंट को जीतने वाले जोकोविच सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें टेनिस इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि भी मिली। उन्हें एटीपी फाइनल्स जीतने के लिए 47 लाख डॉलर की राशि मिली।

जोकोविच ने साल का अंत 18 जीत और एक हार के साथ किया। उन्होंने तेल अवीव और अस्ताना में खिताब जीते जबकि पेरिस मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने इसके अलावा विंबलडन और रोम में भी खिताब जीते। 

टॅग्स :ATPरोजर फेडररराफेल नडालRafael Nadal
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!