लाइव न्यूज़ :

मेलबर्न टेस्ट में भारत की शानदार वापसी से हैरान नहीं हूं : कमिंस

By भाषा | Updated: December 30, 2020 10:59 IST

Open in App

मेलबर्न, 30 दिसंबर आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा है कि मेलबर्न टेस्ट में भारत की शानदार वापसी से वह हैरान नहीं है और सात जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में वह बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगे ।

भारत ने एडीलेड टेस्ट की शर्मनाक हार को भुलाकर आस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से हराकर 1 . 1 से बराबरी की ।

कमिंस ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘कोई भी टीम हो, करारी हार के बाद अधिक कठिन चुनौती पेश करती है ।इस स्तर पर खेलना सभी के लिये फख्र की बात है और भारत ने कठिन चुनौती रखी ।’’

कमिंस ने भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की भी तारीफ की जिसने 45 और नाबाद 35 रन बनाये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ शुभमन ने अपने पहले टेस्ट में उम्दा प्रदर्शन किया । वह काफी शांत होकर खेलता है। इससे गेंदबाजों के लिये आसानी नहीं होती ।’’

कमिंस ने अब तक दो टेस्ट मैचों में तीन बार चेतेश्वर पुजारा को आउट किया लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज के खिलाफ कोई खास रणनीति नहीं बनाई है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं नहीं जानता । मैं सिर्फ अच्छी गेंद डालने की कोशिश करता हूं । इसे छोड़ना या खेलना बल्लेबाज पर निर्भर करता है । खुशकिस्मती से पहले दो मैचों में मुझे सफलता मिली है ।’’

दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से मिली हार के बावजूद कमिंस ने कहा कि वह गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अच्छे प्रयास किये और रणनीति पर अमल भी किया । कई मौके बनाये , खासकर पहली पारी में । एमसीजी पर किसी टीम को 300 रन पर आउट करना और मौके बनाना बड़ी बात है । मैं अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हूं ।’’

कमिंस ने कहा ,‘‘ रहाणे ने उम्दा बल्लेबाजी की । हम देखेंगे कि अगले मैच में क्या अलग कर सकते हैं । सिडनी में हमारा रिकार्ड अच्छा है और वहां की पिच एमसीजी की तरह ही है ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि अगले मैच में आस्ट्रेलिया दो स्पिनरों के साथ नहीं उतरे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं चयनकर्ता नहीं हूं लेकिन शायद हम दो स्पिनर नहीं उतारे । हमारे पास मार्नस लाबुशेन जैसा खिलाड़ी है जो लेग स्पिन भी डाल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!