लाइव न्यूज़ :

दुर्व्यवहार के लिए जगह नहीं पर काफी छींटाकशी की उम्मीद: लैंगर

By भाषा | Updated: November 25, 2020 13:03 IST

Open in App

सिडनी, 25 नवंबर आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम आगामी श्रृंखला में जब भारत के खिलाफ उतरेगी तो दुर्व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं होगी लेकिन दो टक्कर की टीमों के बीच उन्हें काफी छींटाकशी की उम्मीद है।

स्वयं आक्रामक खिलाड़ी रहे लैंगर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मैदान के अंदर और बाहर बर्ताव पर काफी बात की है।

किसी भी हाल में जीत दर्ज करने की अपने खिलाड़ियों की मानसिकता के लिए अतीत में आस्ट्रेलिया को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है जिसके कारण टीम के रवैये और नैतिकता का विस्तृत विश्लेषण भी हुआ था।

लैंगर ने शुक्रवार को पहले वनडे के साथ शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला से पहले कहा, ‘‘लोग कहते हैं कि आस्ट्रेलिया में आप नर्वस हो जाते हैं, मुझे यकीन नहीं कि वे मैदान पर बातचीत के संदर्भ में कह रहे हैं। ऐसा इसलिए है कि वे कुछ बेहद बेहद शानदार खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप वार्नी (शेन वार्न), ग्लेन मैकग्रा का सामना कर रहे हैं या स्टीव वॉ, एडम गिलक्रिस्ट या रिकी पोंटिंग को गेंदबाजी कर रहे हैं तो मैदान पर बोले जाने वाले कुछ शब्दों से अधिक यह आपको नर्वस करेगा।’’

लैंगर ने कहा, ‘‘पिछले कुछ साल में हमने मैदान के अंदर और बाहर अपने बर्ताव पर चर्चा की है और हमने बात की है कि दुर्व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है। छींटाकशी के लिए काफी जगह है और यह प्रतिस्पर्धी रवैया है।’’

लैंगर ने कहा कि अगामी श्रृंखला में खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ियों को देखते हुए काफी प्रतिस्पर्धी ऊर्जा होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान टिम पेन काफी मजाकिया है, विराट कोहली जो कर रहा है वह हमें पसंद है। आखिर में मैं वादा कर सकता हूं कि मैदान पर बोले जाने वाले शब्दों का दबाव से कुछ लेना देना नहीं है, यह इस पर निर्भर करता है कि आप किसके खिलाफ खेल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!