लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड पहली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचा

By भाषा | Updated: February 2, 2021 19:15 IST

Open in App

दुबई, दो फरवरी कोविड-19 महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला रद्द होने के बाद न्यूजीलैंड मंगलवार को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी।

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट श्रृंखला अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद कोई भी टीम न्यूजीलैंड के 70 प्रतिशत अंकों को पार नहीं कर सकेगी। फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने वाली टीम का फैसला भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से चेन्नई में शुरू होने वाली चार मैचों की श्रृंखला से होगा।

आईसीसी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली आगामी श्रृंखला से तीन टीमों के पास आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने का मौका होगा।

भारतीय टीम फिलहाल 71.7 प्रतिशत अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है, जबकि न्यूजीलैंड 70 और ऑस्ट्रेलिया 69.2 प्रतिशत के बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 65.2 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अगर कम से कम दो मैच जीतने में सफल रही तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी। इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए तीन मैच जीतने होंगे।

अगर यह श्रृंखला ड्रा पर समाप्त हुई तो ऑस्ट्रेलिया के लिए मौका बन सकता है।

डब्ल्यूटीसी फाइनल 18 जून से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!