एथलेटिक्स महासंघ ने नीरज चोपड़ा को खेलरत्न, स्वप्ना बर्मन और दुती चंद को अर्जुन पुरस्कार के लिए किया नामित

By भाषा | Published: April 30, 2019 10:26 PM2019-04-30T22:26:17+5:302019-04-30T22:26:17+5:30

पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले स्टार चक्का फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने खेलरत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया है।

Neeraj Chopra nominated for Khel Ratna, Toor and Arpinder for Arjuna Award | एथलेटिक्स महासंघ ने नीरज चोपड़ा को खेलरत्न, स्वप्ना बर्मन और दुती चंद को अर्जुन पुरस्कार के लिए किया नामित

एथलेटिक्स महासंघ ने नीरज चोपड़ा को खेलरत्न, स्वप्ना बर्मन और दुती चंद को अर्जुन पुरस्कार के लिए किया नामित

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले स्टार चक्का फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने खेलरत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। इक्कीस बरस के नीरज को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था।

उन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें पिछले साल भी खेलरत्न के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया। पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण और 88.06 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के बाद एएफआई ने उन्हें फिर खेलरत्न के लिए नामांकित किया है।

ट्रैक और फील्ड के पांच खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है। इनमें एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तेजिंदर पाल सिंह तूर (शॉटपुट), अरपिंदर सिंह (त्रिकूद), मनजीत सिंह (800 मीटर), स्वप्ना बर्मन (हेप्टाथलन) और दुती चंद (100 और 200 मीटर में रजत) शामिल हैं।

Web Title: Neeraj Chopra nominated for Khel Ratna, Toor and Arpinder for Arjuna Award

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे