लाइव न्यूज़ :

एशेज में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर लगातार दबाव बनाना जरूरी: ब्रॉड

By भाषा | Updated: October 17, 2021 12:55 IST

Open in App

लंदन, 17 अक्टूबर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि इस साल के आखिर में एशेज श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तेज गति से गेंदबाजी नहीं बल्कि लगातार दबाव बनाये रखना उनकी टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के कारण दौरे से बाहर हो गए हैं तो वही ओली स्टोन पीठ दर्द की समस्या से परेशान हैं।

ऐसे में अनुभवी जेम्स एंडरसन गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे जिसमें मार्क वुड के रूप में सिर्फ एकमात्र गेंदबाज होगा जो लगातार 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है।

ब्रॉड को चोट से उबरने के बाद कोच क्रिस सिल्वरवुड की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर से ब्रिस्बेन में शुरू होने वाली श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के लिए इंग्लैंड के पास मुख्य योजना के अलावा दूसरी योजना भी है।

‘द टेलीग्राफ’ के मुताबिक ब्रॉड ने कहा, ‘‘ मैं काफी अध्ययन कर रहा हूं और यह परखने की कोशिश कर रहा हूं कि पिछले छह वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में दायें हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ विकेट की दोनों ओर से गेंदबाजी पर बल्लेबाज कैसे आउट हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अक्सर इंग्लैंड में बहुत तेज गति के बारे में बात करते हैं, लेकिन मैं जो महसूस कर रहा हूं वह उसके बारे में नहीं है । यह सही लाइन-लेंथ से गेंदबाजी के बारे में है। यह (ग्लेन) मैकग्रा जैसा है जो लंबे समय तक गेंदबाजी करते रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया में काइल एबॉट और (वर्नोन) फिलेंडर (दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज) का शानदार रिकॉर्ड हैं। वे स्टंप पर गेंदबाजी करते थे। इसी तरह आपको ऑस्ट्रेलिया में सफलता मिलती है। इसलिए मैं ज्यादा चिंतित नहीं हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!