लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक तैयारियों को लेकर नारंग और सुशील ने संसद की स्थायी समिति के साथ अपने अनुभव साझा किये

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग और सुशील कुमार ने अगले साल के तोक्यो ओलंपिक और उसके बाद की तैयारियों की निगरानी और सहायता के लिए गठित संसद की स्थायी समिति से बुधवार को अपने अनुभव साझा किये ।

राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) की यह समिति अगले साल तोक्यो ओलंपिक में जाने वाले एथलीटों के पदक जीतने को लेकर की जा रही तैयारियों की निगरानी कर रही है।

लंदन ओलंपिक (2012) में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज नारंग ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हमने एथलीट के नजरिए से अपने विचार साझा किए हैं, हमने यह बताया कि तोक्यो के लिये हमें कैसी तैयारी सुनिश्चित करनी चाहिये।’’

इस राइफल निशानेबाज ने कहा, ‘‘ हमने 2021(तोक्यो ओलंपिक) और उसके बाद के लिये भारतीय खेलों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। सुशील और मैं, दोनों ने कई ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। हमने समिति के समक्ष अपने अनुभव साझा किये।’’

नारंग ने समिति के समक्ष पेश होने के बाद ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले पहलवान सुशील के साथ फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया।

भारत ने 2016 ओलंपिक में सिर्फ दो पदक जीता था, जिसमें पीवी सिंधू का रजत और साक्षी मलिक का कांस्य पदक शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!