लाइव न्यूज़ :

नागल को अहसास, आस्ट्रेलियाई ओपन में शीर्ष 10 खिलाड़ी से होगी भिड़ंत

By भाषा | Updated: February 2, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी अगले हफ्ते होने वाले आस्ट्रेलिया ओपन में खेलने की तैयारी कर रहे भारत के सुमित नागल ने मंगलवार को कहा कि उन्हें अहसास है कि सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम में उन्हें शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी से भिड़ना पड़ सकता है।

नागल को इस हार्ड कोर्ट ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है और गुरुवार को ड्रॉ के बाद उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी का पता चलेगा।

अमेरिकी ओपन 2019 के साथ ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में पदार्पण करते हुए नागल ने रोजर फेडरर के खिलाफ एक सेट जीतकर सुर्खियां बटोरी थी। अगले साल उन्हें दूसरे दौर में डोमीनिक थीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी जो बाद में चैंपियन बने थे।

सोनी नेटवर्क द्वारा आयोजित आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में नागल ने कहा, ‘‘मैं कल रात अपने कोच के साथ इस बारे में बात कर रहा था और मुझे अहसास है कि मुझे शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी से भिड़ना होगा। मुझे ऐसा अहसास है, देखते हैं क्या होता है।’’

यह पूछने पर कि क्या वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं तो इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह बड़े खिलाड़ियों से सीखते हैं।

नागल ने कहा, ‘‘ऐसा काफी खिलाड़ियों के साथ होता है कि वे काफी अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हैं। मैं उनके खिलाफ खेलकर सीख लेता हूं इसलिए मुझे बड़े खिलाड़ियों से खेलने में परेशानी नहीं है, शीर्ष 10 में शामिल कोई खिलाड़ी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फेडरर जो करते हैं उसकी बराबरी करने का प्रयास करना बेहद मुश्किल है। मैंने उनसे सीखा कि वह अपने आपको कैसे समझते हैं और खेल को कैसे पढ़ते हैं। वह दो बार एक जैसी गलती कभी नहीं करते, वह इतने अच्छे हैं।’’

नागल ने कहा, ‘‘मैं थीम से काफी कुछ सीख सकता हूं। मैं उसकी तरह खेलना चाहूंगा। मजबूत बैकहैंड, अच्छी सर्विस, अच्छा फोरहैंड। उसकी तरह खेलने का प्रयास करता हूं।’’ नागल ने खुलासा किया कि वह और भारत के पूर्व डेविस कप खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन पिछले सत्र में एक साथ काम करने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसके बाद कोविड-19 हो गया। वह जर्मनी का वीजा हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!