जमशेदपुर को हराकर मुंबई आईएसएल में शीर्ष पर बरकरार

By भाषा | Updated: December 9, 2021 22:23 IST2021-12-09T22:23:52+5:302021-12-09T22:23:52+5:30

Mumbai retains top of ISL by defeating Jamshedpur | जमशेदपुर को हराकर मुंबई आईएसएल में शीर्ष पर बरकरार

जमशेदपुर को हराकर मुंबई आईएसएल में शीर्ष पर बरकरार

फातोर्दा , नौ दिसंबर मुंबई सिटी एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 4 . 2 से हराकर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल की अंकतालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है ।

मुंबई के लिये कासियो गैब्रियल ने तीसरे , बिपिन सिंह ने 17वें, इगोर एंगुलो ने 24वें और वाय काटाटाउ ने 70वें मिनट में गोल दागे ।

मुंबई के अब पांच मैचों में 12 अंक है और वह शीर्ष पर है । जमशेदपुर के लिये कोमल थाटाल ने 48वें और अली सबिया ने 55वें मिनट में गोल किये । जमशेदपुर पांच मैचों में आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai retains top of ISL by defeating Jamshedpur

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे