लाइव न्यूज़ :

ओडिशा एफसी को हराकर एसीएल में जगह सुनिश्चित करने उतरेगा मुंबई सिटी

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:51 IST

Open in App

बेम्बोलिम, 23 फरवरी प्ले आफ में जगह सुनिश्चित कर चुकी मुंबई सिटी एफसी की टीम को एएफसी चैंपियन्स लीग (एसीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में जगह सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को यहां इंडियन सुपर लीग में निचले पायदान पर चल रहे ओडिशा एफसी के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

शीर्ष पर चल रही एटीके मोहन बागान की टीम हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम रही और ऐसे में देखना होगा कि सर्जियो लोबेरा के मार्गदर्शन में खेल रही मुंबई सिटी की टीम बुधवार को जीत दर्ज करके ‘लीग विनर्स शील्ड’ की दौड़ को सत्र के अंतिम दिन तक खींच पाती है या नहीं।

ओडिशा की टीम प्रतिष्ठा बचाने के लिए उतरेगा लेकिन उसके पास मुंबई सिटी की उम्मीदों को तोड़ने का मौका होगा। ओडिशा की टीम की जीत या ड्रॉ से एटीके मोहन बागान की टीम अगले सत्र के लिए प्रतिष्ठित एसीएल में जगह बना लेगी क्योंकि उसके 40 अंक हैं जबकि सिर्फ एक मैच बचा है।

ओडिशा के खिलाफ जीत से मुंबई सिटी के 37 अंक हो जाएंगे और 28 फरवरी को अपने अंतिम मैच में एटीके मोहन बागान को हराकर टीम लीग विनर्स शील्ड और एसीएल में जगह बना सकती है।

लीग में अधिकांश समय शीर्ष पर रही मुंबई की टीम हालांकि पिछले कुछ मैचों से लचर प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अपने पिछले छह मैचों में से सिर्फ एक जीता है और पिछले तीन मैचों में उसके नाम एक भी जीत नहीं है। टीम को पिछले मैच में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी और लोबेरा को पता है कि टीम को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!