लाइव न्यूज़ :

चेन्नइयिन को हराकर मुम्बई सिटी एफसी ने शीर्ष पर मजबूत की अपनी स्थिति

By भाषा | Updated: December 9, 2020 22:04 IST

Open in App

गोवा, नौ दिसंबर हेरनान सांटाना और एडम लेफोंड्रे के गोल के दम पर मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र के मुकाबले में बुधवार को यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चेन्नइयिन एफसी को 2-1 से हराया।

इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मतबूत कर ली। पांच मैचों में चौथी जीत के साथ मुंबई की टीम के 12 अंक हो गए हैं । दो बार की चौम्पियन चेन्नई की चार मैचों में यह दूसरी हार है। टीम चार अंक के साथ आठवें पायदान पर है।

मध्यांतर से पहले दोनों टीमों की ओर से शानदार फुटबाल देखने को मिला। जब ऐसा लग रहा था कि तमाम कोशिशों के बावजूद यह हाफ गोलरहित बराबरी पर रहेगा तभी चेन्नई की टीम ने ने 40वें मिनट में गोल कर बढ़त ले ली।

लालियानजुआला चांग्ते की मदद पर जाकुब सिल्वेस्टर ने चेन्नइयिन के लिए यह गोल किया। चेन्नई की टीम हालांकि इस गोल का जश्न ज्यादा देर तक नहीं बना पायी और मुंबई ने मध्यांतर से ठीक पहले गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। मुम्बई के लिए यह गोल हेरनान सांटाना ने हेडर के जरिए किया जिसमें हुगो बोउमोस ने उनकी मदद की।

मुंबई को दूसरी सफलता सुपर स्ट्राइकर लेफोंड्रे ने मैच के 75वें मिनट में गोल कर दिलायी। टीम की यह बढ़त मैच खत्म होने तक बरकरार रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!