लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड, वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान टी20 टीम में मोईन खान के बेटे आजम को मिली जगह

By भाषा | Updated: June 4, 2021 13:34 IST

Open in App

कराची, चार जून पाकिस्तान ने गुरुवार को पूर्व कप्तान मोईन खान के बेटे और नये खिलाड़ी आजम खान को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गयी टी20 टीम में शामिल किया।

चयनकर्ताओं ने इसके साथ ही इमाद वसीम को इंग्लैंड में तीन एवं वेस्टइंडीज में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा हारिस सोहेल को इंग्लैंड में तीन वनडे मैचों के लिए फिर से टीम में शामिल किया है।

तेज गेंदबाज मुहम्मद अब्बास और नसीम शाह की भी जमैका में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम में वापसी हुई है। जिम्बाब्वे में खेले गए हालिया दो टेस्ट मैचों में अब्बास और नसीम को नजरअंदाज किया गया था।

टी20 टीम में आजम का नाम चौकाने वाला है क्योंकि उन्होंने अभी तक प्रथम श्रेणी का सिर्फ एक मैच खेला है। उन्होंने हालांकि 36 टी20 मैच खेले है और उनकी छवि बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज की है। वह पाकिस्तान सुपर लीग और श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं।

चयनकर्ताओं ने अनुभवी लेग स्पिनर यासिर शाह को भी दो टेस्ट मैचों की टीम में रखा है, लेकिन उनका अंतिम चयन फिटनेस टेस्ट पास करने पर होगा। घुटने की चोट के कारण जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी उनकी अनदेखी की गई थी।

पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर आठ से 20 जुलाई के बीच तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

टीमें:

टेस्ट: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उप-कप्तान, विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस रऊफ, हसन अली, इमरान बट, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नौमान अली, साजिद खान, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, यासिर शाह (फिटनेस पर निर्भर), जाहिद महमूद।

एकदिवसीय टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फहीम अशरफ, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रउफ, हारिस सोहेल, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली अगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान कादिर।

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अरशद इकबाल, फहीम अशरफ, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) , मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी, शरजील खान, उस्मान कादिर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!