लाइव न्यूज़ :

नेरोका के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के लिए उतरेगा मोहम्मडन एससी

By भाषा | Updated: February 2, 2021 17:43 IST

Open in App

कल्याणी (पश्चिम बंगाल), दो फरवरी लगातार दो ड्रॉ के बाद मोहम्मडन एससी की टीम बुधवार को यहां नेरोका एफसी के खिलाफ होने वाले आईलीग फुटबॉल मुकाबले में जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी।

मोहम्मडन एससी को अपने पिछले दो मैचों में ट्राउ एफसी और राउंडग्लास पंजाब एफसी के खिलाफ ड्रॉ के लिए मजबूर होना पड़ा जिससे टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गई।

शीर्ष पर चल रहे चर्चिल ब्रदर्स से पांच अंक पीछे जोस हेविया की कोचिंग वाली टीम की नजरें नेरोका एफसी के खिलाफ जीत पर हैं।

हेविया ने कल के मुकाबले में जीत की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘कल के मैच में जीत दर्ज करना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे हमें पता चलेगा कि अपनी गल्तियों में सुधार करने के लिए अभ्यास सत्र में हमने जो कड़ी मेहनत की है उसका कितना फायदा हुआ है।’’

दूसरा तरफ नेरोका एफसी को आइजोल एफसी के खिलाफ 1-2 की हार के दौरान दो लाल कार्ड मिले थे जिससे इस मैच में टीम को डिफेंडर केलोन वार्ने और मिडफील्डर अकबर खान की सेवाएं नहीं मिलेंगी।

अंक तालिका में 10वें स्थान पर चल रही गिफ्ट रेइखान की टीम को अगर जीत दर्ज करनी है तो संभवत: अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा।

रेइखान ने कहा, ‘‘जिस तालिका में अंकों में काफी अंतर नहीं है वहां अंक हासिल करना काफी महत्वपूर्ण है। एक जीत और हम संभवत: शीर्ष हाफ में जगह बना सकते हैं। हम इससे अपने आप को प्रेरित कर रहे हैं और सत्र में हालांकि अभी हमें लंबा रास्ता तय करना है लेकिन हमें शुरुआत अभी करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!