लाइव न्यूज़ :

भारतीय तीरंदाजों को मिश्रित सफलता, एक कांस्य पदक जीता तो एक गंवाया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 15:24 IST

Open in App

ढाका, 17 नवंबर भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने यहां 22वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता लेकिन महिला टीम को प्ले आफ मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे देश के लिए बुधवार का दिन मिश्रित सफलता भरा रहा।

ऋषभ यादव, अभिषेक वर्मा और अमन सैनी की तिकड़ी ने स्थानीय दावेदार बांग्लादेश की टीम को 235-223 से हराया। महिला टीम को एक बार फिर अनुभवहीनता का खामियाजा भुगतना पड़ा और उसे कांस्य पदक के प्ले आफ में कजाखस्तान के खिलाफ 208-220 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

नवाज अहमद राकिब, मोहम्मद आशिकुजमां और मोहम्मद सोहेल राणा की बांग्लादेश की टीम भारत को कोई टक्कर नहीं दे पाई। भारतीय टीम ने 24 तीर में 19 बार 10 अंक जुटाते हुए इस शीर्ष महाद्वीपीय प्रतियोगिता के मौजूदा टूर्नामेंट में देश का पहला पदक जीता।

महिला टीम स्पर्धा में ज्योति सुरेखा वेनाम और उनकी युवा साथी प्रिया गुर्जर तथा प्रणीत कौर पहले दौर के लचर प्रदर्शन से उबरने में नाकाम रहे।

विश्व युवा चैंपियनशिप में दो विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली अंडर 18 वर्ग की तीरंदाज प्रिया एक तीर निशाने पर नहीं मार पाई। उनकी इस चूक से पहले दौर में भारतीय तिकड़ी कजाखस्तान के 57 अंक के जवाब में 45 अंक ही जुटा सकी और विरोधी टीम की यह बढ़त निर्णायक साबित हुई।

भारत शुक्रवार को रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेगा।

भारतीय तीरंदाजों ने रिकर्व पुरुष, महिला, कंपाउंड व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर चार पदक पक्के कर लिए हैं।

विश्व चैंपियनशिप की तीन बार की रजत पदक विजेता ज्योति ने कंपाउंड वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है और वह महिला व्यक्तिगत वर्ग में पदक की दौड़ में शामिल एकमात्र भारतीय महिला तीरंदाज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!