लाइव न्यूज़ :

मिशन उत्कृष्टता योजना: दिल्ली सरकार ने 77 खिलाड़ियों को 4.39 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी

By भाषा | Updated: November 12, 2020 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की पहल ‘मिशन उत्कृष्टता योजना’ के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे 77 खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता के रूप में चेक वितरित किये।

दिल्ली सरकार ने इस योजना के तहत 77 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और कोचिंग के लिए 4.39 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूरे देश में केवल उन खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने की प्रथा है, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीते हैं, लेकिन उन लोगों को भी ऐसा समर्थन देने की आवश्यकता है जो प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। (तैयारी की) प्रक्रिया समान रूप से महत्वपूर्ण है और इसमें अधिक सहायता और समर्थन की जरूरत है।’’

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘ यह योजना सिर्फ दिल्ली के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है। जब ये खिलाड़ी पदक या सम्मान हासिल करते है तो सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि पूरा देश उन पर गौरवान्वित महसूस करता है और जश्न मनाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा सपना है कि भारत अंतरराष्ट्रीय खेलों में चीन से अधिक पदक लाए। हमने इस सपने को पूरा करने के लिए दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (खेल विश्वविद्यालय) बनाने सहित कई योजनाएं बनाई हैं।’’

दिल्ली सचिवालय में आयोजित इस समारोह के दौरान, सिसोदिया ने खिलाड़ियों को इस योजना के बारे में बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों का चयन करने के लिए ‘विशेषज्ञों की समिति’ गठित की गई थी। समिति में कर्णम मल्लेश्वरी, अखिल कुमार, मनीषा मल्होत्रा, गगन नारंग और रोंजन सोढ़ी जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!