लाइव न्यूज़ :

मैदान से बाहर बुलाये जाने पर निराशा में दिखे मेस्सी, इकार्डी ने पीएसजी को दिलायी जीत

By भाषा | Updated: September 20, 2021 13:26 IST

Open in App

पेरिस, 20 सितंबर लियोनेल मेस्सी का पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के घरेलू मैदान पर पहला मैच यादगार नहीं रहा जहां फ्रांस की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग (लीग 1) में लियोन के खिलाफ उनका फ्री किक  क्रॉसबार (गोल पोस्ट) से टकरा गया और वह अब तक इस लीग में खाता नहीं खोल सके।

टीम ने इस दिग्गज खिलाड़ी को मैच के 75 वें मिनट में मैदान से बाहर बुला लिया जिससे उनके चेहरे पर नाराजगी झलक रही थी।

स्थानापन्न खिलाड़ी मौरो इकार्डी ने स्टॉपेज समय (90+3 मिनट) गोलकर मौजूदा सत्र में टीम को लगातार छठी जीत दिलायी। पीएसजी ने यह मुकाबला 2-1 से अपने नाम किया।

इससे पहले लुकास पाक्वेटा ने 53वें मिनट में मैच का पहला गोलकर लियोन को बढ़त दिला दी थी। उनकी यह बढ़त हालांकि 13 मिनट तक ही कायम रही जब नेमार ने पेनाल्टी को गोल में बदल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

पीएसजी के कोच मौरिसियो पोचेटीनो  ने जब मेस्सी की जगह मैच में इकार्डी को उतारने का फैसला किया तो छह बार के बैलन डी'ओर विजेता खिलाड़ी के चेहरे पर निराशा छा गयी। उन्होंने गुस्से में मैदान से बाहर निकलते समय इकार्डी से हाथ भी नहीं मिलाया।

बार्सीलोना से पीएसजी आने के बाद मेस्सी का यह तीसरा मैच था लेकिन इस टीम के लिए अब भी उन्हें अपने पहले गोल की तलाश है।

लीग तालिका में पीएससी पांच अंको की बड़ी बढ़त के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर मार्सिले है, जिसने एक अन्य मुकाबले में रेन्नेस को 2-0 से मात दी।

दिन के अन्य मैचों में नीस को मोनाको ने 2-2 की बराबरी पर रोका तो वहीं नान्टेस ने एंजर्स को 4-1 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!