लाइव न्यूज़ :

मेदवेदेव ने पत्रकार के डोपिंग सवाल पर आपत्ति जतायी

By भाषा | Updated: July 28, 2021 14:53 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई (एपी) टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने पत्रकार के सवाल पर आपत्ति जतायी जिसमें उसने पूछा कि ‘क्या रूसी खिलाड़ी इन खेलों में धोखेबाजी का कलंक लेकर आये हैं’।

रूसी ओलंपिक समिति के इस दूसरे वरीय खिलाड़ी ने जवाब दिया कि, ‘‘पहली बार अपनी जिंदगी में, मैं एक सवाल का जवाब नहीं दूंगा और आपको खुद भी शर्मिंदगी महसूस होनी चाहिए। ’’

मेदवेदेव ने फिर तोक्यो 2020 स्टाफ सदस्य को इशारा करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आपको इसे ओलंपिक खेलों या टेनिस टूर्नामेंट से बाहर (प्रतिबंधित) कर देना चाहिए। मैं अपने इंटरव्यू में इसे दोबारा नहीं देखना चाहता हूं। ’’

राज्य समर्थिप डोपिंग प्रकरण के कारण रूस पर तोक्यो ओलंपिक और अगले साल बीजिंग शीतकालीन खेलों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

तोक्यो के लिये 335 खिलाड़ी आधिकारिक रूप से रूसी ओलंपिक समिति के अंतर्गत खेल रहे हैं और उनकी यूनिफार्म से ‘रूस’ शब्द पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मेदवेदेव अपने मुकाबले में तेज गर्मी से परेशान थे, लेकिन उन्होंने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!