लाइव न्यूज़ :

मैरीकोम, ओलंपिक टिकटधारी दो अन्य महिला मुक्केबाजों के साथ एएसआई पुणे में अभ्यास करेंगी

By भाषा | Updated: May 5, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई कोरोना वायरस के मामले से मुक्केबाजी राष्ट्रीय शिविर के निलंबित होने के कारण छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकोम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी दो अन्य महिला मुक्केबाजों के साथ पुणे स्थित सेना खेल संस्थान (एएसआई) में तोक्यो में होने वाले खेलों की तैयारी करेंगी।

ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकी लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) मैरीकोम (51 किग्रा) से पहले इस संस्थान में पहुंच गयी है। तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) कोविड-19 से जुड़ा पृथकवास पूरा करने के बाद यहां अभ्यास शुरू करेंगी।

मुक्केबाजों को तीन अलग-अलग समूहों में रखा जाएगा, जिनमें से प्रत्येक के साथ दो-दो भागीदारों (स्पैरिंग पार्टनर) को रखा जाएगा ताकि संक्रमण का जोखिम कम किया जा सके।

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी एक अन्य मुक्केबाज पूजा रानी (75 किग्रा) हालांकि बेल्लारी के इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में प्रशिक्षण लेना जारी रखेंगी, जो उनका वर्तमान शिविर है।

मैरीकोम को हालांकि उनके कोच और पूर्व मुक्केबाज छोटे लाल यादव का अभी साथ नहीं मिलेगा। वह पिछले महीने इस वायरस से संक्रमित होने के बाद से पृथकवास में है। अगले कुछ दिनों में नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उनके शिविर में शामिल होने की उम्मीद है।

मैरीकोम ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं आज जा रही हूं। अभ्यास शिविर का इंतजार कर रही हूं। कुछ समय में छोटे ठीक हो जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि वहां अभ्यास के दौरान मेरा टीकाकरण हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली शिविर के निलंबन के बाद अभ्यास करना मुश्किल हो गया था, लेकिन उम्मीद है कि अब यह वापस पटरी पर आ जाएगा। मैं एएसआई में मौजूद पुरुष मुक्केबाजों के साथ भी प्रशिक्षण ले सकती हूं, मैं नियमित रूप से इस तरह का अभ्यास करती हूं ताकि लय में रहूं।’’

मुक्केबाजों के लिए अगला बड़ा टूर्नामेंट एशियाई चैम्पियनशिप है। इसका आयोजन पहले दिल्ली में होना था लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण इसे दुबई में 21 मई से कराया जाएगा।

मैरीकोम ने कहा, ‘‘ यह एक बड़ी प्रतियोगिता है और हमें ओलंपिक से पहले इसकी सख्त जरूरत है। प्रशिक्षण और अभ्यास एक बात है, वास्तविक प्रतिस्पर्धा से अलग अनुभव मिलता है। हमें एशियाई चैम्पियनशिप में खुद को परखने की जरूरत है।’’

भारतीय महिला मुक्केबाजी के हाई परफोरमेंस निदेशक रफाएल बर्गामास्को और मुख्य कोच मोहम्मद अली कमर उन 21 सदस्यों में शामिल थे जिन्हें यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शिविर के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था।

बर्गामास्को और कमर इससे उबर गये हैं लेकिन अभी शिविर से नहीं जुड़ेंगे। बर्गामास्को निजी काम के लिए इटली में है तो वही अली कमर कोलकाता में अपने घर पर पृथकवास में है।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के महासचिव हेमंत कलिता ने कहा, ‘‘ एशियाई चैंपियनशिप और ओलंपिक खेलों के करीब आने के साथ हमारा ध्यान समय के सही उपयोग पर है। इन दोनों प्रतियोगिताओं से पहले पूरा अभ्यास करना होगा।’’

भारतीय खेल प्राधिकरण ने जुलाई के अंत तक के लिए एएसआई में शिविर को मंजूरी दे दी है। तोक्यो ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होने वाले हैं।

ओलंपिक टिकटधारी मुक्केबाजों के अलावा युवा विश्व चैंपियन अरुंधति चौधरी (69 किग्रा), मंजू रानी (48 किग्रा), सोनिया लाथेर (57 किग्रा), लालबुत्सैही (64 किग्रा), शशि चोपड़ा (64 किग्रा) और जैस्मीन (57 किग्रा) को इस शिविर के लिए चुना गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!