लाइव न्यूज़ :

मार्टिन स्ट्रेंपफल ने आनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता जीती

By भाषा | Updated: June 14, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके आस्ट्रिया के मार्टिन स्ट्रेंपफल ने एक बार फिर दबदबा बनाते हुए सातवीं अंतरराष्ट्रीय आनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीत लिया।

क्वालीफिकेशन में विश्व रिकॉर्ड से 0.2 अंक अधिक जुटाने वाले मार्टिन ने रविवार रात फाइनल में 255.8 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में विश्व रिकॉर्ड से तीन अंक अधिक हासिल किए।

मार्टिन ने हाल में ‘टॉपगन’ टूर्नामेंट में भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सर्बिया के मिलेंको सेबिच को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता था जो दर्शाता है कि खेलों के महाकुंभ से पहले वह शानदार फॉर्म में हैं।

रविवार को मार्टिन ने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके अमेरिका के लुकास कोजेनिस्की को पछाड़ा जिन्होंने 251.5 अंक जुटाए।

चैंपियनशिप का आयोजन पूर्व भारतीय निशानेबाज शिमोन शरीफ ने किया।

प्रतियोगिता का कांस्य पदक भारत के रुद्रांक्ष पाटिल (230.1) ने जीता। उन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके अमेरिका के विलियम शेनर (208.8) को पछाड़ा।

फाइनल में जगह बनाने वाले तीन अन्य भारतीय निशानेबाजों में जूनियर विश्व चैंपियन हृदय हजारिका पांचवें स्थान पर रहे जबकि जूनियर एशियाई चैंपियन यशवर्धन और युवा ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेता साहू माने ने क्रमश: छठा और सातवां स्थान हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!