लुई एनरिके ने स्पेन की टीम में सात बदलाव किए

By भाषा | Published: August 26, 2021 05:56 PM2021-08-26T17:56:07+5:302021-08-26T17:56:07+5:30

Louis Enrique made seven changes to Spain's team | लुई एनरिके ने स्पेन की टीम में सात बदलाव किए

लुई एनरिके ने स्पेन की टीम में सात बदलाव किए

मैड्रिड, 26 अगस्त (एपी) कोच लुई एनरिके ने गुरुवार को आगामी विश्व कप क्वालीफाई के लिए स्पेन की टीम घोषित की। उन्होंने यूरोपीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम में सात बदलाव किए हैं।स्पेन के लिए तोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले पेड्री गोंजालेज, पाउ टोरेस, मिकेल ओयारजाबल और डेनी ओल्मो उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें टीम से बाहर किया गया है। इन दोनों प्रतियोगिताओं में खेलने वाले डिफेंडर एरिक गार्सिया और गोलकीपर उनाई सिमोन को ब्रेक नहीं मिला है।यूरो 2020 टीम में शामिल रहे डिएगो लोरेंटे, फाबियन रुइज और थियोगो अलकांट्रा को भी टीम में जगह नहीं मिली है।यूरो 2020 से बाहर रहे और चोट से उबर रहे अनुभवी कप्तान सर्जियो रामोस को भी सितंबर में स्वीडन, जॉर्जिया और कोसोवो के खिलाफ होने वाले क्वालीफायर के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।स्पेन की टीम ग्रुप बी में सात अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है। उसका स्वीडन से एक अधिक है लेकिन उसने उससे एक मैच अधिक खेला है।टीम इस प्रकार है: गोलकीपर: उनाई सिमोन, डेविड डी गिया, रॉबर्ट सांचेज। डिफेंडर: जोर्डी अल्बा, जोस गाया, इनिगो मार्टिनेज, आयमेरिक लापोर्टे, एरिक गार्सिया, राउल एल्बिओल, सेसर एजपिलिकुएटा, मार्कोस लोरेंटे। मिडफील्डर: सर्जियो बसक्वेट्स, रॉड्री हर्नांडेज, ब्रिस मेन्डेज, मिकेल मेरिनो, कार्लोस सोलर, कोक रेसुर्रेसिओन।फारवर्ड: पाब्लो फोर्नल्स, एबेल रुइज, अलवारो मोराटा, जेरार्ड मोरेनो, फेरन टोरेस, अदामा ट्रोरे और पाब्लो साराबिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Louis Enrique made seven changes to Spain's team

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Madrid