लाइव न्यूज़ :

लीस्टर ने वेस्ट ब्रोम को 3-0 से हराकर तीसरे स्थान पर स्थिति मजबूत की

By भाषा | Updated: April 23, 2021 10:30 IST

Open in App

लंदन, 23 अप्रैल (एपी) जेमी वार्डी ने दो महीने बाद अपना पहला गोल दागा जिससे लीस्टर ने वेस्ट ब्रोम को 3-0 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत करके चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ा दी।

वार्डी ने अपने पिछले 11 मैचों में गोल नहीं किया था। उन्होंने 23वें मिनट में लीस्टर की तरफ से पहला गोल किया। इसके बाद जॉनी इवान्स और केलेची इहियान्चो ने गोल करके लीस्टर को मध्यांतर तक 3-0 से आगे कर दिया। लीस्टर ने आखिर तक यह बढ़त कायम रखी।

इस जीत से लीस्टर ने तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वह अब चेल्सी और वेस्ट हैम से चार अंक आगे हो गया है।

लीस्टर के 32 मैचों में 59 अंक हो गये हैं। मैनचेस्टर सिटी 33 मैचों में 77 अंक लेकर पहले और मैनचेस्टर यूनाईटेड 32 मैचों में 66 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!