लाइव न्यूज़ :

लाजियो ने इंटर मिलान को हराया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 11:30 IST

Open in App

रोम, 17 अक्टूबर (एपी) लाजियो ने विवादास्पद गोल सहित तीन गोल दागकर सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में इंटर मिलान को 3-1 से हराया जो मौजूदा सत्र में टीम की पहली हार है।

फेलिप एंडरसन ने 81वें मिनट में लाजियो को 2-1 की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई जब चोट के कारण इंटर के फुलबैक फेडेरिको डिमार्को मैदान पर गिरे हुए थे।

शनिवार को हुए मुकाबले में इस गोल से इंटर की टीम नाराज हो गई लेकिन नियमों के अनुसार रैफरी को गंभीर चोट के जोखिम की स्थिति में ही खेल रोकना चाहिए और शनिवार को ऐसा कुछ नहीं था।

इंटर के खिलाड़ियों ने लाजियो के खिलाड़ियों से गेंद को खेल से बाहर करने को कहा लेकिन एंडरसन ने काइरो इमोबाइल के शॉट पर रिबाउंड होकर आई गेंद को गोल में पहुंचा दिया।

सर्गेज मिलिनकोविच सेविच ने इसके बाद इंजरी टाइम में हैडर से गोल दागकर लाजियो की 3-1 से जीत सुनिश्चित की।

इवान पेरिसिच ने 12वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर इंटर को बढ़त दिलाई थी लेकिन इमोबाइल ने भी 64वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया।

इस हार के बावजूद इंटर की टीम तीसरे स्थान पर बरकरार है लेकिन उसके और शीर्ष पर चल रहे एसी मिलान के बीच पांच अंक का अंतर हो गया है जिसने दो गोल से पिछड़ने के बाद हेलास वेरोना को 3-2 से शिकस्त दी।

नेपोली अगर रविवार को टोरिनो को हरा देता है तो शीर्ष पर काबिज हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!