लाइव न्यूज़ :

लक्ष्य सेन हाइलो ओपन के दूसरे दौर में

By भाषा | Updated: November 2, 2021 22:23 IST

Open in App

सारब्रकेन (जर्मनी), दो नवंबर भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने मंगलवार को यहां फ्रांस के थॉमस रॉक्सेल को सीधे गेम में हराकर हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

लक्ष्य ने 36 मिनट तक चले मैच में रॉक्सेल को 21-17, 21-14 से पराजित किया। दूसरे दौर में उनका सामना चीनी ताइपै के चौथी वरीयता प्राप्त ताजु वेई वांग और स्वीडन के फेलिक्स बुरेस्टीड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

पुरुष एकल के एक अन्य मैच में अजय जयराम को डेनमार्क के पांचवें वरीय रासमस गेम्के से 14-21 21-19 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच एक घंटे पांच मिनट तक चला।

बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी हालांकि टूर्नामेंट के पहले दौर में हार गयी। पहले इसे सारलॉरलक्स ओपन के नाम से जाना जाता था।

सुमित और अश्विनी को पहले दौर में डेनमार्क के निकलास नोर और एमेली मैगलुंड से केवल 25 मिनट में 12-21, 13-21 से हार गयी।

पुरुष युगल में कोना तरुण और शिवम शर्मा डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैथियास थीरी से 16-21, 18-21 से हार गये।

महिला एकल में श्रीकृष्णा प्रिया कुदरावल्लि भी पहले दौर में यूक्रेन की मारिया उलिटिना से 18-21, 14-21 से हार गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!