लाइव न्यूज़ :

King Cup 2024: हार से हाहाकार, अपने आंसू नहीं रोक पाए रोनाल्डो, स्टेडियम से बाहर निकले तो..., देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 1, 2024 10:56 IST

King Cup 2024: दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी टीम अल नासर के किंग्स कप के फाइनल में अल हिलाल के हाथों हार के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाए।

Open in App
ठळक मुद्देअल नासर को पेनल्टी पर 5-4 से हराकर किंग कप ऑफ चैंपियंस जीत लिया। अल हिलाल का लगातार दूसरा किंग कप ऑफ़ चैंपियंस खिताब है। रोनाल्डो ने प्रो लीग के इस सत्र में रिकॉर्ड 35 गोल किए।

King Cup 2024: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ रोनाल्डो का दिल टूट गया। अल हिलाल ने जेद्दा के किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में फाइनल में अल नासर को पेनल्टी पर 5-4 से हराकर किंग कप ऑफ चैंपियंस जीत लिया। यह अल हिलाल का लगातार दूसरा किंग कप ऑफ़ चैंपियंस खिताब है। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी टीम अल नासर के किंग्स कप के फाइनल में अल हिलाल के हाथों हार के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाए।

रोनाल्डो अपनी टीम की हार के बाद जब स्टेडियम से बाहर निकले तो उनकी आंखों में आंसू थे। यह लगातार दूसरा सत्र है जबकि रोनाल्डो की मौजूदगी के बावजूद अल नासर की टीम सऊदी अरब में कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाई। अल हिलाल ने यह मैच पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से जीता।

दोनों टीम अतिरिक्त समय के बाद भी 1-1 से बराबरी पर थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। रोनाल्डो टीम की हार के बाद निराशा में जमीन पर लेट गए और उनके साथियों ने उन्हें सांत्वना दी। रोनाल्डो दिसंबर 2022 में अल नासर से जुड़े थे।

अल नासर को यह हार सऊदी प्रो लीग सत्र के समापन के चार दिन बाद मिली है। अल नासर प्रो लीग में अल हिलाल के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। अल हिलाल ने 14 अंकों के बड़े अंतर से अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ा था। रोनाल्डो के लिए राहत की बात यह रही कि उन्होंने प्रो लीग के इस सत्र में रिकॉर्ड 35 गोल किए।

टॅग्स :फीफाक्रिस्टियानो रोनाल्डोसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!