फार्मूला वन सत्र के बाद संन्यास लेंगे किमी राइकोनेन

By भाषा | Published: September 2, 2021 10:02 AM2021-09-02T10:02:40+5:302021-09-02T10:02:40+5:30

Kimi Raikkonen to retire after Formula One season | फार्मूला वन सत्र के बाद संन्यास लेंगे किमी राइकोनेन

फार्मूला वन सत्र के बाद संन्यास लेंगे किमी राइकोनेन

जेंडवूर्ट (नीदरलैंड), दो सितंबर (एपी) फिनलैंड के फार्मूला वन ड्राइवर किमी राइकोनेन मौजूदा एफवन सत्र के बाद संन्यास लेंगे।इसके साथ ही ‘आइसमैन’ के नाम से मशहूर राइकोनेन के दो दशक लंबे करियर का अंत होगा। वह 2007 में विश्व चैंपियन बने थे।राइकोनेन का अल्फा रोमियो टीम के साथ अनुबंध इस साल खत्म हो रहा है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर संन्यास लेने की जानकारी दी।राइकोनेन ने लिखा, ‘‘बस हो गया। यह फार्मूला वन में मेरा आखिरी सत्र होगा। मैंने पिछली सर्दियों में यह फैसला किया था। यह आसान फैसला नहीं था लेकिन इस सत्र के बाद नई चीजों का समय होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kimi Raikkonen to retire after Formula One season

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :AP