लाइव न्यूज़ :

युवाओं का खेल का सपना पूरा करने के लिए एक मंच है खेलो इंडिया: पीएम मोदी

By भाषा | Updated: January 10, 2019 09:13 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह युवाओं को खेलों में अपने सपनों को पूरा करने के लिये मंच प्रदान करेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह युवाओं को खेलों में अपने सपनों को पूरा करने के लिये मंच प्रदान करेगा। खेलो इंडिया युवा खेल 2019 बुधवार से पुणे में शुरू हो गये हैं। इसमें चोटी के कई खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। 

मोदी ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘खेलो इंडिया युवा खेलों में भाग ले रहे मेरे युवा दोस्तों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खेल प्रतिभा दिखेगी और यह हमारे युवाओं को खेलों में अपने सपनों को पूरा करने के लिये मंच प्रदान करेगा।’’

खेलो इंडिया अभियान के हिस्से ‘पांच मिनट और’ चैलेंज का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिक खेल का मतलब बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ देश है। 

उन्होंने कहा, #5मिनटऔर एक बेहतरीन प्रयास है जो भारत भर में फिटनेस के स्तर को और आगे बढ़ाएगा। मशहूर खिलाड़ियों को अपने अनुभवों के बारे में बात करते हुए देखना अद्भुत है।’’ 

टॅग्स :खेलो इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!