लाइव न्यूज़ :

करूणारत्ने का दोहरा शतक, श्रीलंका के तीन विकेट पर 512 रन

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:44 IST

Open in App

पालेकल (श्रीलंका), 24 अप्रैल (एपी) बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच बड़े स्कोर वाले ड्रा की ओर बढ़ रहा है क्योंकि मेजबान टीम ने शनिवार को चौथे दिन स्टंप तक तीन विकेट गंवाकर 512 रन बना लिये।

बांग्लादेश ने पहली पारी में 541 रन बनाये थे जिससे श्रीलंकाई टीम अभी 29 रन से पीछे है। कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने अपना पहला दोहरा शतक जमाया और उन्हें धनंजय डि सिल्वा का पूरा साथ मिला। करूणारत्ने दिन का खेल समाप्त होने तक 234 रन और डि सिल्वा 154 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। रविवार को अंतिम दिन का खेल जल्दी शुरू होगा क्योंकि चौथे दिन 22 ओवर नहीं फेंके गये।

बांग्लादेशी गेंदबाज शनिवार को एक भी विकेट नहीं झटक सके जिससे करूणारत्ने और डि सिल्वा ने चौथे विकेट के लिये नाबाद 322 रन की भागीदारी निभायी। करूणारत्ने ने अपनी पारी के दौरान 25 चौके और डिसिल्वा ने 20 चौके जड़े।

श्रीलंकाई टीम दिन का खेल शुरू होने तक बांग्लादेश से 312 रन से पिछड़ रही थी और स्टंप तक टीम महज 29 से पीछे है।

करूणारत्ने ने श्रीलंका की पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी की जिसमें उनकी मैराथन पारी 11 घंटे तक हो गयी है। वह चारों दिन मैदान पर उतरे जिससे यह कुल 1443 मिनट रहे।

मैच के पहले दिन 33 साल के हुए करूणारत्ने ने तास्किन अहमद की गेंद पर मिडविकेट पर दो रन लेकर अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। इसके बाद यह बायें हाथ बल्लेबाज पूरी लय में था। डिसिल्वा को भी गेंदबाजों से जरा भी परेशानी नही हुई और उन्होंने कुछ शानदार शॉट जमाये। डिसिल्वा ने अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया और वह छह घंटे से ज्यादा समय तक बल्लेबाजी कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!