लाइव न्यूज़ :

ज्योति और ऋषभ की जोड़ी कोरिया से एक अंक से हारी, रजत पदक मिला

By भाषा | Updated: November 18, 2021 15:06 IST

Open in App

ढाका, 18 नवंबर विश्व चैंपियनशिप में तीन बार की रजत पदक विजेता ज्योति सुरेखा वेनाम और युवा तीरंदाज ऋषभ यादव को गुरुवार को यहां एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में शीर्ष वरीय कोरिया के खिलाफ एक अंक से शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

पहले दौर में कोरिया और भारत दोनों की जोड़ियों ने समान 38 अंक जुटाए। पूर्व विश्व चैंपियन किम युन्ही और चोई योंगही की कोरिया की अनुभवी जोड़ी ने हालांकि इसके बाद चार बार 10 अंक जुटाते हुए 155-154 से जीत दर्ज की।

भारत का यह मौजूदा प्रतियोगिता में दूसरा पदक है। इससे पहले 19 साल के यादव ने बुधवार को एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा और अमन सैनी के साथ मिलकर टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था।

एशियाई चैंपियनशिप में पदार्पण करते हुए यादव ने व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में अपने मार्गदर्शक वर्मा को पछाड़ते हुए भारतीय तीरंदाजों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मिश्रित टीम स्पर्धा में जगह बनाई।

कोरिया के खिलाफ भारतीय जोड़ी दूसरे दौर में चार तीर में दो बार ही 10 अंक जुटा सकी। तीसरे दौर में कोरियाई तीरंदाजों के दो बार नौ अंक जुटाने के बाद भारतीय जोड़ी को सभी निशाने 10 अंक पर लगाने थे लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके।

भारतीय जोड़ी ने चार में से तीन प्रयास में 10 अंक जुटाए लेकिन कोरियाई टीम ने एक अंक के अंतर से स्वर्ण पदक जीत लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!