लाइव न्यूज़ :

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बने जो रूट

By भाषा | Updated: December 26, 2021 12:36 IST

Open in App

मेलबर्न, 26 दिसंबर इंग्लैंड के जो रूट आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट मैच के पहले दिन रविवार को यहां अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गये।

रूट ने इंग्लैंड की पहली पारी में 50 रन बनाये जिससे वर्ष 2021 में कुल रन की संख्या 1680 पर पहुंच गयी और वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गये हैं।

रूट ने दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (2008 में 1656 रन) के रिकार्ड को पीछे छोड़ा। आस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क (2012 में 1595 रन) इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

रूट यदि इंग्लैंड की दूसरी पारी में 109 रन बना लेते हैं तो वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी यह रिकार्ड पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ के नाम पर है जिन्होंने 2006 में 1788 रन बनाये थे।

इस सूची में रूट अभी यूसुफ और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स (1976 में 1710) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। स्मिथ इस सूची में अब चौथे स्थान पर खिसक गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!