लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई टीम से जो बर्न्स बाहर, वॉर्नर और पुकोवस्की की वापसी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 13:50 IST

Open in App

मेलबर्न, 30 दिसंबर भारत के खिलाफ अगले दो टेस्ट के लिये डेविड वॉर्नर और विल पुकोवस्की की आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हुई है लबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स को बाहर कर दिया गया है ।

बर्न्स चार पारियों में महज एक अर्धशतक बना सके हैं । एडीलेड में उन्होंने आठ और नाबाद 51 रन बनाये थे जबकि मेलबर्न में वह 0 और 4 पर आउट हो गए थे ।

एडीलेड टेस्ट गंवाने के बाद भारत ने मेलबर्न टेस्ट जीता ।

ग्रोइन की चोट के कारण पहले दो टेस्ट से बाहर रहे वॉर्नर अब फिट हैं । वहीं दूसरे अभ्यास मैच में सिर में चोट लगने के बाद पुकोवस्की भी अब सिडनी टेस्ट खेलने के लिये फिट हैं ।

आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा ,‘‘ जो बर्न्स को टीम से बाहर किया गया है जो ब्रिसबेन हीट्स के लिये खेलेंगे । वह अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे । डेविड वॉर्नर, विल पुकोवस्की और सीन एबोट कल मेलबर्न में टीम से जुड़ेंगे ।’’

तीसरा टेस्ट सात जनवरी से शुरू होगा ।

आस्ट्रेलियाई टीम :

टिम पेन (कप्तान), सीन एबोट, पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नासिर, जेम्स पेटिंसन, विल पुकोवस्की, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

पूजा पाठPanchang 20 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!