लाइव न्यूज़ :

जी साथियान ने अनुभवी शरत कमल को हराकर राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिताब जीता

By भाषा | Updated: February 23, 2021 20:40 IST

Open in App

पंचकूला, 23 फरवरी जी साथियान ने मंगलवार को यहां 82वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में नौ बार के चैंपियन शरत कमल को 4-2 से हराकर राष्ट्रीय खिताब का अपना लंबा इंतजार खत्म किया।

साथियान को कुछ साल पहले कटक में फाइनल में शरत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार उन्होंने दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया और 11-6, 11-7, 10-12, 7-11, 11-8, 11-8 से जीत दर्ज की।

साथियान को खिताबी जीत के लिए दो लाख 50 हजार रुपये की इनामी राशि मिली। उन्होंने खिताब जीतने के बाद कहा, ‘‘तीसरी बार में मैं भाग्यशाली रहा। मेरे कंधे से बड़ा बोझ उतर गया।’’

शरत ने कहा, ‘‘यह अच्छा मुकाबला था और वह जीत का हकदार था।’’

शरत ने हार के लिए पांचवें गेम में एकाग्रता गंवाने को जिम्मेदार ठहराया जबकि वह 8-6 से आगे चल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘उस समय दो बड़ी गलतियों का खामियाजा मुझे भुगतना पड़ा। लेकिन साथियान ने तीसरे गेम में मुझे वापसी का मौका दिया। यह खेल का हिस्सा है। मुझे उसके लिए खुशी है।’’

इससे पहले शरत ने सेमीफाइनल में मानव ठक्कर को 11-8, 5-11, 14-12, 11-9, 9-11, 17-15 से हराया जबकि साथियान ने एसएफआर स्नेहित को 13-11, 11-5, 11-9, 11-5 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!