Coronavirus: टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके नीरज चोपड़ा, अब तुर्की से लौटेंगे भारत

By भाषा | Published: March 17, 2020 05:53 PM2020-03-17T17:53:13+5:302020-03-17T17:56:15+5:30

22 वर्षीय चोपड़ा पिछले एक महीने से तुर्की में अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल कोहनी की चोट से उबरने के बाद दक्षिण अफ्रीका में एक प्रतियोगिता में 87.86 मीटर भाला फेंककर टोक्यो खेलों के लिये क्वालीफाई किया था।

Javelin Thrower Neeraj Chopra Recalled From Turkey Amid Coronavirus Scare | Coronavirus: टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके नीरज चोपड़ा, अब तुर्की से लौटेंगे भारत

Coronavirus: टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके नीरज चोपड़ा, अब तुर्की से लौटेंगे भारत

टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा कोविड-19 महामारी को देखते हुए तुर्की में अपने अभ्यास स्थल से स्वदेश लौटेंगे।

22 वर्षीय चोपड़ा पिछले एक महीने से तुर्की में अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल कोहनी की चोट से उबरने के बाद दक्षिण अफ्रीका में एक प्रतियोगिता में 87.86 मीटर भाला फेंककर टोक्यो खेलों के लिये क्वालीफाई किया था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘तुर्की 18 मार्च को अपनी सीमाएं बंद कर रहा है और नीरज को उससे पहले वापस आना होगा। वह बुधवार को स्वदेश पहुंच रहे हैं। वह (नीरज) डायमंड लीग के 17 अप्रैल को होने वाले दोहा चरण में भी हिस्सा नहीं लेंगे।’’

डायमंड लीग के आयोजकों ने मंगलवार को घोषणा की कि डायमंड लीग की पहली तीन प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गयी हैं। इनमें से पहली प्रतियोगिता दोहा में होनी थी। एक अन्य भाला फेंक खिलाड़ी शिवपाल सिंह भी दक्षिण अफ्रीका में अपने अभ्यास स्थल पोटचेफ्सट्रूम से वापस लौट रहे हैं। शिवपाल भी टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं।

एएफआई अधिकारी ने कहा, ‘‘शिवपाल भी दक्षिण अफ्रीका से लौट रहे हैं। कोई भी भारतीय विदेशों में अभ्यास नहीं करेगा। ऐसी स्थिति में कहा नहीं जा सकता कि कब कोई देश अपनी सीमाएं बंद कर दे या उड़ान रद्द कर दे। हम कोई जोखिम नहीं उठा सकते।’’

Web Title: Javelin Thrower Neeraj Chopra Recalled From Turkey Amid Coronavirus Scare

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे