लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक से पहले कोरोना महामारी से निपटने के उपाय कड़े करेगा जापान

By भाषा | Updated: April 9, 2021 16:00 IST

Open in App

तोक्यो, नौ अप्रैल (एपी) जापान ने शुक्रवार को घोषणा की कि ओलंपिक से पहले कोरोना वायरस के तेजी से फैलाव पर काबू पाने के लिये वह कड़े कदम उठायेगा ।

जापान में टीकाकरण की मुहिम भी धीमी है और अभी तक राजधानी में अधिकांश लोगों को टीके नहीं लगे हैं ।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा द्वारा की गई इस घोषणा के बाद तोक्यो में बार और रेस्त्रां के खुलने के समय में कटौती की जायेगी । इसके साथ ही दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने पर कड़े दंड का प्रावधान होगा । ये उपाय सोमवार से लागू होकर 11 मई तक प्रभावी होंगे ।

तोक्यो में कोरोना संक्रमण के अधिकांश मामलों का संबंध नाइट लाइफ और बाहर खाने से है हालांकि हाल ही में दफ्तरों, वृद्धाश्रमों और स्कूलों में भी संक्रमण फैला है ।

सुगा ने क्योटो में भी कोरोना से बचाव के कड़े उपाय करने का ऐलान किया जहां हाल ही में मामलों में बढोतरी हुई है । ओसाका, हयोगो और मियागी में भी ये उपाय किये जायेंगे ।

जापान सरकार की वायरस निरोधक उपायों में ढिलाई को लेकर काफी आलोचना की जा रही है । ओसाका में चिकित्सा आपातकाल की घोषणा कर दी गई है जहां अस्पताल नये मरीजों से भर गए हैं । वहीं अगले सप्ताह होने वाली ओलंपिक टॉर्च रिले को भी सड़क से नहीं ले जाया जायेगा ।

जापान में भी तक टीके के दो डोज में से पहला एक प्रतिशत या उससे भी कम आबादी को लगा है । मामलों में बढोतरी से ओलंपिक से जुड़े आयोजन रद्द किये जा सकते हैं ।

जापान में फरवरी के मध्य में चिकित्साकर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ । बुजुर्गों को अगले सप्ताह टीके लगेंगे और जून आखिर तक लगाये जायेंगे । इसके बाद की आबादी को जुलाई तक इंतजार करना होगा यानी 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक से पहले जापान में सभी को टीके नहीं लग सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!