लाइव न्यूज़ :

जडेजा ने दबाव की परिस्थितियों में अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया है : बालाजी

By भाषा | Updated: September 26, 2021 21:56 IST

Open in App

अबुधाबी, 26 सितंबर चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच विजेता पारी के लिये रविंद्र जडेजा की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि सौराष्ट्र के इस ऑलराउंडर ने दबाव की परिस्थितियों में अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया है।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज बालाजी ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह ठीक एक साल पहले की बात है जबकि जड्डू (जडेजा) ने केकेआर के खिलाफ दूसरे मैच में आखिरी ओवर में हमें मैच जिताया था। मैंने उसे याद किया और सोचा कि रवि (जडेजा) खेल रहा है तो कुछ जादुई प्रदर्शन करेगा। उन्होंने दबाव में अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया है। ’’

जडेजा ने आठ गेंदों पर 22 रन बनाये जिससे चेन्नई ने रविवार को खेले गये मैच में केकेआर को आठ विकेट से हराया।

इस बीच केकेआर के मुख्य मेंटोर (मार्गदर्शक) डेविड हस्सी ने कहा कि 19वें ओवर करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को बेहतर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने पीछे छोड़ा।

हस्सी ने कहा, ‘‘पीके (प्रसिद्ध कृष्णा) ने डेथ ओवरों में लगातार अच्छी गेंदबाजी की है। इनमें पिछले दो मैच भी शामिल हैं। इसलिए उनसे गेंदबाजी करवाना हमारी रणनीति का हिस्सा था। दुर्भाग्य से आज बेहतर खिलाड़ी ने उन्हें हरा दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि पीके जरूर वापसी करेगा और विश्वस्तरीय गेंदबाज बनेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!