लाइव न्यूज़ :

अय्यर की वापसी से आदर्श गेंदबाजी आक्रमण उतार पा रहे हैं: होप्स

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:35 IST

Open in App

शारजाह, 27 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने सोमवार को कहा कि सीनियर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी से उनकी टीम आदर्श गेंदबाजी आक्रमण उतार पा रही है जिसका फायदा उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के बहाल होने के बाद मिल रहा है।

आईपीएल के पहले चरण में अय्यर कंधे की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे और ऐसे में दिल्ली को स्टीव स्मिथ के रूप में विशेषज्ञ विदेशी बल्लेबाज के साथ उतरना पड़ रहा था। तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे को ऐसे में अंतिम एकादश में मौका नहीं मिल रहा था। वह टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्से में कोविड-19 से संक्रमित भी थे।

अय्यर की मौजूदगी से नोर्ट्जे को अंतिम एकादश में मौका मिला है और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम के अपने साथी तेज गेंदबाज कागिसो रबादा के साथ मिलकर आईपीएल के सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण में से एक बनाया है। टीम में एक अन्य तेज गेंदबाज के रूप में आवेश खान खेल रहे हैं जबकि दो स्पिनरों की भूमिका अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन निभा रहे हैं।

होप्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व रबादा और नोर्ट्जे के संदर्भ में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो वे दोनों 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं इसलिए अगर वे आक्रमाक नहीं होंगे तो मुझे निराशा होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन दोनों खिलाड़ियों के खेलने से हम पावर प्ले में आक्रामक रवैया अपना पा रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में श्रेयस के बाहर होने से हमने स्टीव को खिलाने का फैसला किया था और मुझे लगता है कि हमारे आदर्श क्रम में नोर्ट्जे और रबादा होने चाहिए लेकिन हम टूर्नामेंट की शुरुआत में दोनों को खिलाने की स्थिति में नहीं थे।’’

दिल्ली की टीम प्ले आफ में जगह बनाने के करीब है लेकिन होप्स ने कहा कि वे अपने मुख्य तेज गेंदबाजों को आराम देने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

अय्यर की टीम में वापसी हुई है लेकिन टीम ने बाकी सत्र में ही ऋषभ पंत को कप्तान बरकरार रखने का फैसला किया। होप्स ने कहा कि दोनों की कप्तानी शैली में काफी अंतर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!