लाइव न्यूज़ :

इटली और पुर्तगाल विश्व कप प्लेआफ में एक ही ड्रा में

By भाषा | Updated: November 27, 2021 11:57 IST

Open in App

जिनेवा, 27 नवंबर (एपी) कतर में 2022 में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में या तो इटली की टीम खेलेगी या क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम । मौजूदा यूरोपीय चैम्पियन इटली और पूर्व चैम्पियन पुर्तगाल को शुक्रवार को निकाले गए प्लेआफ ड्रॉ में एक ही वर्ग में रखा गया है यानी एक का बाहर होना तय है।

इटली को मार्च में प्लेआफ सेमीफाइनल में नॉर्थ मेसेडोनिया से खेलना है ।इसके विजेता का सामना विश्व कप में जगह बनाने के लिये पुर्तगाल या तुर्की से होगा ।

चार बार की चैम्पियन इटली 2018 विश्व कप नहीं खेल सकी थी और 1958 के बाद पहली बार क्वालीफाई नहीं कर पाई । अब उसे लगातार दूसरी बार विश्व कप से बाहर होने से बचने के लिये 2016 यूरो चैम्पियन पुर्तगाल को हराना पड़ेगा ।

इटली के कोच राबर्टो मंचिनी ने कहा ,‘‘ यह अच्छा ड्रॉ नहीं है और बेहतर हो सकता था । हम पुर्तगाल से खेलने से बचना चाहते थे जैसे वे हमसे खेलना नहीं चाहते होंगे ।’’

रोनाल्डो 2006 के बाद सारे विश्व कप खेले हैं और खिताब जीतने का यह उनके पास आखिरी मौका है ।

बारह टीमों के ड्रॉ में स्कॉटलैंड का सामना उक्रेन से होगा और विजेता टीम वेल्स या आस्ट्रिया से खेलेगी । रूस का सामना पोलैंड से होगा और फाइनल में स्वीडन या चेक गणराज्य से टक्कर होगी ।

छह प्लेआफ सेमीफाइनल 24 मार्च से खेले जायेंगे । तीन फाइनल उसके पांच दिन बाद होंगे । तीन विजेता कतर में 2022 में होने वाले विश्व कप की 32 टीमों में शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!