लाइव न्यूज़ :

गुलाबी गेंद से यह अलग तरह की चुनौती होगी और मैं तैयार रहूंगा : लीच

By भाषा | Updated: February 23, 2021 14:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 23 फरवरी इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने कहा कि वह नयी भूमिका के लिये तैयार हैं क्योंकि भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में धीमी गति के गेंदबाजों का दबदबा रहने के बाद गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम हो सकती है।

चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है। तीसरा टेस्ट मैच मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में बुधवार से खेला जाएगा।

लीच जानते हैं कि गुलाबी गेंद से उनकी भूमिका बदल सकती है। गुलाबी गेंद पारंपरिक लाल गेंद की तुलना में अधिक मूव करती है।

लीच ने स्काई स्पोर्ट्स पर लिखा, ‘‘हम परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना चाहते हैं। हम ऐसा महसूस कर रहे हैं कि हमारी टीम सभी चुनौतियों के लिये तैयार है और इसलिए अगर गेंद मूव करती है तो यह रोमांचक टेस्ट मैच होगा और इससे मेरी भूमिका थोड़ी बदल सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर इसके बारे में सोच रहा हूं। यह अलग तरह की चुनौती होगी और मैं इसके लिये तैयार रहूंगा। ’’

इंग्लैंड की तैयारियों के बारे में लीच ने कहा, ‘‘हमने दूधिया रोधनी में अच्छा अभ्यास किया जो सांध्य बेला में शुरू हुआ था। मुझे दिन रात्रि मैचों में खेलने का अधिक अनुभव नहीं है लेकिन मैंने सुना है कि सांध्य बेला में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो सकता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘गुलाबी गेंद लाल गेंद की तुलना में अधिक स्विंग करती है। अभी तो पिच को देखकर यह लग रहा है कि उस पर थोड़ी घास होगी। वे सारी घास काट सकते हैं और तब यह पूरी तरह से भिन्न नजर आएगी। अगर यह जीवंत विकेट रहता है तो इसमें गेंद कम स्पिन होगी लेकिन अगर विकेट पिछले मैच जैसा होगा तो फिर यह मायने नहीं रखेगा कि गेंद किस रंग की है। यह स्पिन लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!