लाइव न्यूज़ :

आईओसी ने प्रत्येक दो साल में विश्व कप के आयोजन की फीफा की योजना पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: October 17, 2021 10:41 IST

Open in App

जिनेवा, 17 अक्टूबर (एपी) अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा की प्रत्येक दो साल में विश्व कप के आयोजन की योजना को लेकर उसकी ‘चिंताएं’ हैं।

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने पिछले महीने कहा था वे इस चर्चा में हस्तक्षेप नहीं करेंगे लेकिन शनिवार को एथेंस में बैठक के बाद उन आपत्तियों की जानकारी दी गई जो फुटबॉल के हितधारकों के साथ साझा की गई हैं।

कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद आईओसी ने बयान में जिन चिंताओं का हवाला दिया है उनमें अन्य खेलों के कार्यक्रम के साथ टकराव, पुरुष विश्व कप का महिला टूर्नामेंट पर हावी होना और खिलाड़ियों पर गहरा असर भी शामिल हैं।

आईओसी ने अपने बयान में भविष्य में विश्व कप और ओलंपिक के संभावित टकराव का जिक्र नहीं किया है क्योंकि ऐसा लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक से पहले नहीं होगा।

आईओसी ने हालांकि यह कहते हुए प्रत्येक दो साल में विश्व कप के आयोजन की योजना की आलोचना की है कि इस योजना को तैयार करने से पहले सभी हितधारकों के साथ विस्तृत सलाह मशविरा नहीं किया गया।

फीफा ने संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं के कैलेंडर को पुन: तैयार करने की विस्तृत योजना का खुलासा किया था जिसका केंद्र पुरुष और महिला विश्व कप का प्रत्येक दो साल में आयोजन था।

फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो के समर्थन वाले इस प्रस्ताव की घोषणा इस खेल में दबदबा बनाने वाले यूरोप और दक्षिण अफ्रीका के सदस्य महासंघों से औपचारिक सलाह मशविरे के बिना की गई थी।

यूरोपीय संचालन संस्था यूएफा और दक्षिण अमेरिका की संचालन संस्था कोनमेबोल ने चेतावनी दी है कि अगर फीफा अपनी योजना पर आगे बढ़ता है तो वे विश्व कप का बहिष्कार करेंगे क्योंकि इससे उनकी महाद्वीपीय प्रतियोगिता का महत्व कम होगा जिसका आयोजन प्रत्येक चार साल में ओलंपिक वर्ष में किया जाता है।

आईओसी ने कहा है कि अधिक विश्व कप के आयोजन से टेनिस, साइकिलिंग, गोल्फ, जिम्नास्टिक, तैराकी, एथलेटिक्स, फार्मूला वन सहित कई अन्य खेल प्रभावित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!