लाइव न्यूज़ :

भारतीय ओलंपिक संघ ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सहयोग का किया वादा, ट्वीट कर कही ये बात

By भाषा | Updated: March 30, 2020 15:18 IST

आईओए महासचिव राजीव मेहता ने लिखा, ‘‘भारतीय ओलंपिक संघ और इसकी सदस्य राष्ट्रीय खेल महासंघ और राज्य ओलंपिक संघ देश की इस संकट के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने का वादा करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देआईओए ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में सोमवार को पूरा सहयोग और योगदान करने का वादा किया।आईओए ने कहा कि साइकिलिंग महासंघ और भारतीय गोल्फ संघ ने पहले ही वित्तीय मदद का वादा कर दिया है।

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में सोमवार को पूरा सहयोग और योगदान करने का वादा किया। आईओए ने कहा कि उसकी सदस्य राष्ट्रीय महासंघ और राज्य मान्यता प्राप्त इकाईयां भी मदद को आगे आयेंगी।

आईओए महासचिव राजीव मेहता ने संस्था के ट्विटर हैंडल पर बयान में लिखा, ‘‘हम इस लड़ाई में उन सभी के आभारी हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर इस महामारी से लड़ने में जुटे हैं।’’ एक अन्य ट्वीट में आईओए ने कहा कि साइकिलिंग महासंघ और भारतीय गोल्फ संघ ने पहले ही वित्तीय मदद का वादा कर दिया है।

आईओए ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय साइकिलिंग महासंघ के चेयरमैन ओंकार सिंह कोविड-19 से पैदा हुए संकट से देश की लड़ाई में महासंघ की ओर से एक लाख रूपये का योगदान करना चाहते हैं। ’’ इसके अनुसार, ‘‘कोविड-19 महामारी की लड़ाई के लिये भारतीय गोल्फ संघ के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबु (सेवानिवृत्त्) ने संघ की ओर से 10 लाख रुपये दान में दिये हैं।’’

मेहता ने लिखा, ‘‘भारतीय ओलंपिक संघ और इसकी सदस्य राष्ट्रीय खेल महासंघ और राज्य ओलंपिक संघ देश की इस संकट के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने का वादा करते हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!